समुद्री शैवाल की दो नई प्रजातियों की खोज

  • 14 Apr 2021

मार्च 2021 में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब, बठिंडा के समुद्री जीवविज्ञानियों के एक समूह द्वारा समुद्री शैवाल की दो नई प्रजातियों की खोज की गई है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इनका नाम 'हिप्निया इंडिका' (Hypnea indica) और 'हिप्निया बुलैटा' (Hypnea bullata) है, समुद्री शैवाल ‘हिप्निया वंश’ या लाल समुद्री शैवाल का हिस्सा हैं।

  • वे तट के अन्तर्विभाजक क्षेत्रों में विकसित होते हैं, अर्थात् उच्च ज्वार के दौरान डूबे हुए क्षेत्र और कम ज्वार के दौरान उथले क्षेत्र में।
  • 'हिप्निया इंडिका' को तमिलनाडु में कन्याकुमारी और गुजरात में सोमनाथ पठान और शिवराजपुर में खोजा गया, जबकि 'हिप्निया बुलैटा' को कन्याकुमारी और दमन और दीव के दीव द्वीप में खोजा गया।
  • हिप्निया की प्रजातियों में बायोमोलिक्यूल कैरेजीनन (carrageenan) होता है, जिसका व्यापक रूप से खाद्य उद्योग में उपयोग किया जाता है।
  • अध्ययन में पहली बार भारतीय तट में एक अन्य हिप्निया प्रजाति 'हिप्निया निडिफिका' (Hypnea nidifica) भी दर्ज की गई।
  • वायुमंडल के कार्बन डाइऑक्साइड के समुद्र के पानी में घुलने से समुद्री जल अधिक अम्लीय हो जाता है, जिससे हिप्निया जैसे शैवाल अम्लीय समुद्री जल में जीवित नहीं रह सकते।