भारत ने 100 GW सोलर मॉड्यूल क्षमता हासिल की

  • 14 Aug 2025

13 अगस्त, 2025 को भारत ने ‘मॉडल और निर्माताओं की अनुमोदित सूची ‘(Approved List of Models and Manufacturers’ -ALMM) के तहत 100 गीगावाट (GW) सोलर फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल निर्माण क्षमता हासिल कर एक ऐतिहासिक मुकाम प्राप्त किया है, जो 2014 में मात्र 2.3 GW था ।

मुख्य तथ्य:

  • क्षमता वृद्धि: 2014 में भारत की सोलर PV मॉड्यूल निर्माण क्षमता 2.3 GW थी, जो अगस्त 2025 में बढ़कर 100 GW हो गई।
  • ALMM आरंभ: ALMM आदेश 2 जनवरी 2019 को जारी हुआ; पहली सूची 10 मार्च 2021 को 8.2 GW क्षमता और 21 निर्माताओं के साथ जारी हुई थी। अब यह बढ़कर 100 निर्माता और 123 उत्पादन इकाइयों तक पहुँच गई है।
  • PLI योजना का योगदान: ‘हाई-एफिशिएंसी सोलर PV मॉड्यूल’ के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना और भारतीय निर्माताओं को समान अवसर देने के उपायों से तेज़ वृद्धि हुई।
  • तकनीकी उन्नति: नई और स्थापित कंपनियों ने उच्च दक्षता प्रौद्योगिकियों और वर्टिकली इंटीग्रेटेड ऑपरेशन्स को अपनाया, जिससे घरेलू और वैश्विक बाजारों की आपूर्ति क्षमता बढ़ी।
  • राष्ट्रीय लक्ष्य से जुड़ाव: यह प्रगति भारत के 2030 तक 500 GW गैर-जीवाश्म क्षमता और वैश्विक डिकार्बोनाइजेशन प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देगी।