अरुणाचल में सरकारी कर्मचारियों को करना होगा ड्रग्स की लत का खुलासा

  • 21 Apr 2021

अप्रैल 2021 में अरुणाचल प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक और सिंथेटिक ड्रग्स के आदी अपने कर्मचारियों पर नकेल कसने का फैसला किया है।

  • 25 जिलों में से 13-15 जिलों में नशा एक खतरनाक अनुपात तक पहुंच गया है। सिंथेटिक ड्रग्स ने खतरे की जांच में चुनौतियों को बढ़ाया है।
  • सरकार जल्द ही एक अधिसूचना जारी करेगी, जिसमें सभी कर्मचारियों को ड्रग्स की लत, यदि कोई हो, के बारे में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
  • अधिसूचना "बुरी आदत" (bad habit) का खुलासा करने की समय सीमा के साथ आएगी। समय सीमा के बाद किसी भी कर्मचारी को नशे का आदी पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। नशे के आदी लोगों में महिलाओं और नाबालिग भी शामिल हैं।
  • भांग और अफीम जैसे मादक पदार्थों की खेती भी प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती रही है।