हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री

  • 26 May 2021

हिमंत बिस्वा सरमा ने 10 मई, 2021 को असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • वे सर्बानंद सोनोवाल के बाद भारतीय जनता पार्टी के दूसरे मुख्यमंत्री हैं।
  • हिमंत बिस्वा सरमा असम की ‘जालुकबारी’ विधान सभा सीट से लगातार पांचवीं बार निर्वाचित हुए हैं।
  • 15वीं विधान सभा के लिए 126 सीटों पर हुए चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 75 सीटों के साथ सत्ता बरकरार रखी है।
  • कांग्रेस के नेतृत्व में महाजोत गठबंधन ने 50 सीटें जीतीं, जबकि जेल में बंद कार्यकर्ता और रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शिवसागर सीट से जीत हासिल की।
  • भाजपा विधायक बिस्वजीत दैमारी (Biswajit Daimary) को सर्वसम्मति से विधान सभा अध्यक्ष चुना गया, जबकि कांग्रेस के देबब्रत सैकिया को विधान सभा में ‘विपक्ष का नेता’ चुना गया।