ऑपरेशन संकल्प

  • 15 Jul 2021

14 जुलाई, 2021 को एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारतीय नौसेना के 'ऑपरेशन संकल्प' (Operation Sankalp) ने खाड़ी क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 16 भारतीय ध्वज धारक व्यापारिक जहाजों (Indian-flagged merchant vessels) को सुरक्षित आवाजाही प्रदान की है।

  • ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकर जहाजों में विस्फोट होने के बाद जून 2019 में 'ऑपरेशन संकल्प' शुरू किया गया था।
  • तब से, एक भारतीय नौसेना के जहाज को एक हेलीकॉप्टर के साथ जून 2019 से उत्तर-पश्चिम अरब सागर, ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी में लगातार तैनात किया गया है।
  • भारत अपनी तेल की मांग के लगभग 85% के लिए आयात पर निर्भर है। 2019-2020 में, लगभग 66 बिलियन डॉलर मूल्य के भारत के तेल आयात का लगभग 62% खाड़ी क्षेत्र से होकर आया था।
  • उसी वर्ष, खाड़ी क्षेत्र से भारत का निर्यात और आयात क्रमश: लगभग 51 अरब डॉलर और 108.2 अरब डॉलर रहा। ये भारत के कुल निर्यात और आयात का क्रमशः 8.1% और 11.4% है।