टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने जीता रजत पदक

  • 07 Aug 2021

5 अगस्त, 2021 को रवि कुमार दहिया को पुरुषों के 57 किग्रा. फ्रीस्टाइल फाइनल में विश्व चैंपियन रूस के जौर उगुएव से 7-4 से हार के बाद रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा।

  • 23 वर्षीय रवि दहिया, सुशील कुमार के बाद ओलंपिक में रजत पदक हासिल करने वाले दूसरे भारतीय पहलवान हैं।
  • रवि कुमार ओलंपिक पदक जीतने वाले पांचवें भारतीय पहलवान हैं। इनसे पहले केडी जाधव (1952 में कांस्य), सुशील कुमार (2008 में कांस्य और 2012 में रजत), योगेश्वर दत्त (2012 में कांस्य) और साक्षी मलिक (2016 में कांस्य) पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान हैं।
  • रवि कुमार दहिया सोनीपत जिले के हरियाणा के नाहरी गांव के रहने वाले हैं।