ई-श्रम पोर्टल

  • 17 Sep 2021

श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने 26 अगस्त, 2021 को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया और इसे देश भर में असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए राज्यों / केंद्र-शासित प्रदेशों को सौंपा।

  • पोर्टल देश में ‘असंगठित कामगारों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस’ बनाने में मदद करेगा।
  • सरकार का लक्ष्य 38 करोड़ असंगठित कामगारों जैसे निर्माण मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी वालों और घरेलू कामगारों को पंजीकृत करना है।
  • श्रमिकों को 12 अंकों की विशिष्ट संख्या वाला ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा, जो आगे चलकर इन श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शामिल करने में मदद करेगा।
  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा कामगारों को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) या कहीं भी अपने पंजीकरण के लिए कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा।