मध्य एशियाई उड़ान मार्ग रेंज देशों की बैठक

  • 11 Oct 2021

मध्य एशियाई उड़ान मार्ग (Central Asian Flyway: CAF) में प्रवासी पक्षियों और उनके आवासों के संरक्षण कार्यों को मजबूती देने के संकल्प के साथ 6-7 अक्टूबर, 2021 को इसके 30 रेंज देशों की दो दिवसीय ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: मध्य एशियाई उड़ान मार्ग (CAF) आर्कटिक और हिंद महासागरों के बीच यूरेशिया के एक बड़े क्षेत्र को कवर करता है।

  • भौगोलिक रूप से मध्य एशियाई उड़ान मार्ग क्षेत्र भारत समेत उत्तर, मध्य और दक्षिण एशिया और ट्रांस-काकेशस के 30 देशों को कवर करता है।
  • इसमें जलपक्षियों के कई महत्वपूर्ण प्रवास मार्ग शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश रूसी संघ (साइबेरिया) में सबसे उत्तरी प्रजनन स्थलों से लेकर पश्चिम और दक्षिण एशिया, मालदीव और हिंद महासागर क्षेत्र में दक्षिणी गैर-प्रजनन (शीतकालीन) स्थलों तक फैले हुए हैं।
  • प्रवासी प्रजातियों पर अभिसमय (Convention on Migratory Species: CMS), जिसे बॉन कन्वेंशन (Bonn Convention) के रूप में भी जाना जाता है, संयुक्त राष्ट्र की एक पर्यावरणीय संधि है, जो स्थलीय, जलीय और उड़ने वाले प्रवासी प्रजातियों और उनके आवासों के संरक्षण और स्थायी उपयोग के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करती है।