ग्लोबल मीथेन इनिशिएटिव

  • 17 Dec 2021

10 दिसंबर, 2021 को 'ग्लोबल मीथेन इनिशिएटिव' (Global Methane Initiative: GMI) की एक संचालन नेतृत्व (Steering Leadership) बैठक वर्चुअल माध्यम में आयोजित की गई।

महत्वपूर्ण तथ्य: कोयला मंत्रालय में अपर सचिव वी.के. तिवारी को इस वैश्विक पहल के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

  • ग्लोबल मीथेन इनिशिएटिव एक स्वैच्छिक सरकारी तथा एक अनौपचारिक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा सहित 45 देशों के सदस्य हैं।
  • विकसित तथा कमजोर अर्थव्यवस्थाओं वाले विकासशील देशों के बीच साझेदारी के माध्यम से मानवजनित मीथेन उत्सर्जन में वैश्विक कमी लाने के उद्देश्य से इस फोरम का गठन किया गया है।
  • ग्लोबल मीथेन इनिशिएटिव को 2004 में शुरू किया गया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक-निजी पहल है, जो तीन क्षेत्रों में लागत प्रभावी, निकट-अवधि मीथेन कमी और स्वच्छ ऊर्जा स्रोत के रूप में मीथेन के उपयोग को आगे बढ़ाती है: बायोगैस (कृषि, नगरपालिका ठोस अपशिष्ट, और अपशिष्ट जल सहित), कोयला खदानें, और तेल और गैस प्रणालियाँ।