भारतीय नौसेना का स्टील्थ विध्वंसक पोत मोरमुगाओ

  • 24 Dec 2021

भारतीय नौसेना ने 19 दिसंबर, 2021 को P-15B श्रेणी के दूसरे स्वदेशी स्टील्थ विध्वंसक ‘मोरमुगाओ’ (Mormugao) के लिए पहला समुद्री परीक्षण किया।

महत्वपूर्ण तथ्य: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल) द्वारा निर्मित, जहाज का नाम गोवा के बंदरगाह शहर ‘मोरमुगाओ’ के नाम पर रखा गया है।

  • मोरमुगाओ को पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के कार्यकाल के दौरान सितंबर 2016 में लॉन्च किया गया था।
  • भारतीय नौसेना ने 2022 के मध्य में स्टील्थ विध्वंसक मोरमुगाओ को कमीशन करने की योजना बनाई है, तब इसे ‘आईएनएस मोरमुगाओ’ के नाम से जाना जाएगा। मोरमुगाओ भारतीय नौसेना की लड़ाकू क्षमताओं में महत्वपूर्ण वृद्धि करने में मदद करेगा।
  • हाल ही में ‘प्रोजेक्ट-15बी’ (P-15B) के तहत आईएनएस विशाखापत्तनम को कमीशन किया गया था।