नर्डल्स

  • 24 Dec 2021

नर्डल्स (Nurdles) छोटे प्लास्टिक के छर्रे या गोलियां (plastic pellets) हैं, जो आज के अधिकांश प्लास्टिक उत्पादों के कच्चे माल का निर्माण करते हैं और पॉलीएथीलीन, पॉलीप्रोपाइलीन, पॉलीस्टाइनिन, पॉलीविनाइल क्लोराइड और अन्य प्लास्टिक से बने होते हैं।

(Image Source: https://cleansailors.com/)

  • विभिन्न प्लास्टिक उत्पादों को बनाने के लिए उन्हें पिघलाया जाता है और सांचों में डाला जाता है।
  • इन्हें प्लास्टिक संयंत्रों द्वारा या जब इनका दुनिया भर में कारखानों में कच्चे माल के रूप में परिवहन किया जाता है, पर्यावरण में छोड़ दिया जाता है।
  • यदि वे मीठे पानी या खारे पानी में हैं तो ये गोलियां घनत्व के आधार पर पानी में डूबेंगी या तैरेंगी।
  • उन्हें अक्सर समुद्री पक्षी, मछली और अन्य वन्यजीवों द्वारा गलती से भोज्य पदार्थ मान लिया जाता है।
  • पर्यावरण में, वे नैनोकणों में विखंडित हो जाते हैं जिनके खतरे अधिक जटिल होते हैं। वे टायर की धूल के बाद वजन के हिसाब से समुद्र में सूक्ष्म प्रदूषकों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत हैं।
  • हर साल आश्चर्यजनक रूप से 230, 000 टन नर्डल्स महासागरों में मिल जाता है। आज, नर्डल्स तेजी से हमारे महासागरों का क्षरण कर रहे हैं।