एयरटेल पेमेंट्स बैंक को अनुसूचित बैंक का दर्जा

  • 04 Feb 2022

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जनवरी 2022 में एयरटेल पेमेंट्स बैंक को ‘अनुसूचित बैंक’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिससे उसके सरकारी बिजनेस गतिविधियों का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

  • इसके साथ, एयरटेल पेमेंट्स बैंक अब सरकार द्वारा जारी प्रस्तावों के लिए अनुरोध (आरएफपी) और प्राथमिक नीलामी में भाग ले सकता है और सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के अलावा केंद्र और राज्य सरकार दोनों की व्यावसायिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकता है।
  • अनुब्रत विश्वास, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।