अल्सियोनियस: सबसे बड़ी आकाशगंगा

  • 02 Mar 2022

फरवरी 2022 में नीदरलैंड के लीडेन ऑब्जर्वेटरी के शोधकर्ताओं ने मनुष्यों द्वारा खोजी गई अब तक की सबसे बड़ी आकाशगंगा ‘अल्सियोनियस’ (Alseonius) का पता लगाया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: ‘अल्सियोनियस’ मिल्की वे आकाशगंगा से 160 गुना विशाल है। इसका ब्यास आकाशगंगा से 160 गुना ज्यादा है। ‘अल्सियोनियस’ 16.3 मिलियन प्रकाश-वर्ष में फैली हुई है।

  • अल्सियोनियस आकाशगंगा की खोज पृथ्वी से लगभग 3 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर की गई है।
  • ‘अल्सियोनियस’ आईसी 1101 (IC 1101) के आकार का चार गुना है। अल्सियोनियस की खोज से पहले, आईसी 1101 सबसे बड़ी आकाशगंगा थी। यह 3.9 मिलियन प्रकाश-वर्ष में फैली है।
  • अल्सियोनियस के केंद्र में एक सुपरमैसिव ब्लैक होल भी है। अल्सियोनियस सूरज के आकार से 240 अरब गुना विशाल है।
  • शोधकर्ताओं ने सबसे पहले इसे ‘लो फ्रीक्वेंसी एरे’ (LOFAR) द्वारा एकत्र किए गए डेटा के माध्यम से देखा। LOFAR यूरोप में 52 स्थानों पर फैला लगभग 20,000 रेडियो दूरबीनों को जोड़कर बनाया गया एक नेटवर्क है।
  • इस आकाशगंगा को ग्रीक आकाश देवता ओरानोस के पुत्र के नाम पर अल्सियोनियस नाम दिया गया है।