कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव

  • 09 Mar 2022

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शिक्षा मंत्रालय और यूनिसेफ के साथ मिलकर 7 मार्च, 2022 को एक अभूतपूर्व अभियान ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव’ (Kanya Shiksha Pravesh Utsav) का शुभारंभ किया।

(Image Source: https://twitter.com/UNICEFIndia)

महत्वपूर्ण तथ्य: इस अभियान का उद्देश्य औपचारिक शिक्षा/या कौशल प्रणाली की तरफ उन छात्राओं को फिर से जोड़ना है, जिन्होंने विभिन्न कारणों से स्कूल छोड़ दिया था।

  • अभियान का लक्ष्य स्कूल में 11 से 14 वर्ष की आयु की महिलाओं के नामांकन और प्रतिधारण (retention) में वृद्धि करना है।
  • इस अभियान को किशोर लड़कियों, बेटी बचाओ बेटी पढाओ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसी मौजूदा योजनाओं और कार्यक्रमों की मदद से कार्यान्वित किया जाएगा।
  • अभियान को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के हिस्से के रूप में लागू किया जाएगा, जिसका लक्ष्य स्कूल छोड़ने वाली चार लाख से अधिक छात्राओं को योजनाओं का लाभ देना है।

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना: यह योजना जनवरी 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पानीपत, हरियाणा से शुरू की गई थी।

  • इस पहल के उद्देश्य हैं- पक्षपाती लिंग चुनाव की प्रक्रिया का उन्मूलन करना, बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना और बालिकाओं की शिक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करना।