प्रो कबड्डी लीग सीजन- 8

  • 12 Mar 2022

‘दबंग दिल्ली के सी’ ने 25 फरवरी, 2022 को फाइनल में पटना पाइरेट्स पर 37-36 की जीत के साथ प्रो कबड्डी लीग सीजन-8 (2021-22) का खिताब अपने नाम किया।

(Image Source: https: //www. republicworld.com/)

  • सीजन का ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ अवॉर्ड दबंग दिल्ली के नवीन कुमार को दिया गया।
  • पवन सहरावत को 24 मैचों में 304 रेड पॉइंट्स के लिए ‘रेडर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड दिया गया।
  • पटना पाइरेट्स के मोहम्मदरेजा चियानेह को ‘डिफेंडर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड दिया गया।
  • पुनेरी पलटन के मोहित गोयत को सीजन-8 में शानदार डेब्यू सीजन के लिए 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित प्लेयर' चुना गया।
  • लीग की 12 टीमें- बंगाल वॉरियर्स, बेंगलुरू बुल्स, दबंग दिल्ली केसी, गुजरात जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पैंथर्स, पटना पाइरेट्स, पुनेरी पलटन, तमिल थलाइवाज, तेलुगु टाइटन्स, यू मुंबा और यूपी योद्धा हैं।
  • प्रो कबड्डी लीग सीजन- 1 (2014) की विजेता जयपुर पिंक पैंथर्स थी।