अभ्यास 'स्लीनेक्स' का नौवां संस्करण

  • 12 Mar 2022

भारत - श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का नौवां संस्करण 'स्लीनेक्स' (Sri Lanka–India Naval Exercise: SLINEX) 7 से 10 मार्च, 2022 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया।

  • अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया- विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण और बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण।
  • श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एक उन्नत अपतटीय गश्ती पोत 'एसएलएनएस सयूराला' और भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व एक निर्देशित मिसाइल कार्वेट 'आईएनएस किर्च' द्वारा किया गया।
  • भारतीय नौसेना के अन्य प्रतिभागियों में आईएनएस ज्योति, एक फ्लीट सपोर्ट टैंकर, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, सीकिंग एवं चेतक हेलीकॉप्टर और डोर्नियर मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट शामिल थे।
  • 'स्लीनेक्स' का पिछला संस्करण अक्टूबर 2020 में त्रिंकोमाली, श्रीलंका में आयोजित किया गया था।
  • 'स्लीनेक्स' का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना, आपसी समझ में सुधार और सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है।
  • 2005 में द्विपक्षीय समुद्री अभ्यासों की 'स्लीनेक्स' (SLINEX) शृंखला शुरू की गई थी।