'ई-श्रम' पोर्टल

  • 12 Mar 2022

श्रम मंत्रालय द्वारा 7 से 13 मार्च, 2022 तक 'आइकॉनिक वीक' (Iconic Week) सप्ताह मनाया जा रहा है।

(Image Source: https://twitter.com/labourministry/)

  • श्रम मंत्रालय द्वारा उमंग मोबाइल एप्लिकेशन पर अब 'ई-श्रम' (eSHRAM) पोर्टल को भी उपलब्ध कराया गया है।
  • 'ई-श्रम' पोर्टल के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिक आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
  • 400 विभिन्न व्यवसायों में शामिल 25 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों ने देश में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
  • ई-श्रम पोर्टल को अब 'राष्ट्रीय करियर सेवा’ पोर्टल के साथ भी एकीकृत हो गया है।

'ई-श्रम' पुरस्कार: श्रम मंत्रालय द्वारा 7 मार्च को प्रमुख राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों/सीएससी-ग्राम स्तरीय उद्यमियों को 'ई-श्रम' पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

  • पंजीकरण कवरेज के मामले में उत्तर प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड अग्रणी राज्यों में से थे, जबकि जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और चंडीगढ़ पंजीकरण कवरेज के मामले में अग्रणी केंद्र-शासित प्रदेश हैं।