भगवंत मान ने ली पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ

  • 04 Apr 2022

आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने 16 मार्च, 2022 को पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

(Image Source: https:// twitter.com/bhagwantmann)

  • उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) जिले के ‘खटकर कलां’ गांव में शपथ ली।
  • पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • भगवंत मान संगरूर जिले की धुरी सीट से निर्वाचित हुए हैं।
  • पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 18 सीटें, शिरोमणि अकाली दल को 3 और भाजपा को 2 सीटें हासिल हुई।
  • कोटकपूरा से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंह संधवां को 16वीं पंजाब विधान सभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया है।