एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री

  • 04 Apr 2022

एन बीरेन सिंह ने 21 मार्च, 2022 को लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

(Image Source: https://twitter.com/NBirenSingh)

  • राज्यपाल 'ला गणेशन' ने उन्हें अन्य मंत्रियों के साथ राजभवन, इंफाल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
  • बीरेन सिंह विधान सभा चुनाव में हिंगांग विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुये। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार पी शरतचंद्र को 17,000 से अधिक मतों से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार सीट जीती।
  • विधान सभा चुनाव में, भाजपा ने 60 सीटों में से 32 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि नेशनल पीपुल्स पार्टी ने सात, कांग्रेस और एनपीएफ ने पांच-पांच सीटें और जनता दल (यूनाइटेड) ने छ: सीटें जीतीं।
  • भाजपा के थोकचोम सत्यब्रत सिंह सर्वसम्मति से 12वीं मणिपुर विधान सभा के नए अध्यक्ष (स्पीकर) चुने गए। वे यैस्कुल निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुने गए।