भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष बहुपक्षवाद पर संयुक्त राष्ट्र सलाहकार बोर्ड की सदस्य नियुक्त

  • 04 Apr 2022

भारतीय विकास अर्थशास्त्री जयती घोष को मार्च 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रभावी बहुपक्षवाद पर नए उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।


(Image Source: https://theleaflet.in/)

  • प्रभावी बहुपक्षवाद पर सलाहकार बोर्ड की सह-अध्यक्षता लाइबेरिया की पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता एलेन जॉनसन सरलीफ और पूर्व स्वीडिश प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन करेंगे।
  • यह नया सलाहकार बोर्ड महिलाओं, लड़कियों, युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुये वैश्विक मुद्दों पर प्रभावी बहुपक्षीय व्यवस्था के लिए ठोस सुझाव/सलाह देगा।
  • घोष आर्थिक और सामाजिक मामलों पर संयुक्त राष्ट्र के उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड की सदस्य भी हैं। 66 वर्षीय घोष मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।
  • वे इससे पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर और सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज एंड प्लानिंग, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज की अध्यक्ष थीं।