भारत-नॉर्वे संयुक्त कार्यदल बैठक

  • 14 Oct 2022

11 अक्टूबर, 2022 को भारत ने नई दिल्ली में ‘उच्च शिक्षा पर भारत-नॉर्वे संयुक्त कार्यदल’ की छठी बैठक की मेजबानी की।

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • इस बैठक की अध्यक्षता भारत की ओर सेनीता प्रसाद, शिक्षा मंत्रालय और नार्वे की ओर से एनी लाइन वोल्ड, महानिदेशक, शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्रालय ने की।
  • 25 अप्रैल, 2022 को भारत और नॉर्वे के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर हस्ताक्षरित सहमति पत्र (एमओयू) के कार्यान्वयन की निगरानी और देख-रेख के लिए ही उपर्युक्त संयुक्त कार्यदल का गठन किया गया था।