अबसार बेउरिया

  • 18 Nov 2022

17 नवंबर, 2022 को पूर्व राजनयिक, लेखक तथा ओड़िया अध्ययन और अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष अबसार बेउरिया का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया|

  • बेउरिया जापान, रूस (पूर्व में यूएसएसआर), अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, म्यांमार, श्रीलंका और मेडागास्कर में भारतीय राजनयिक मिशन में कार्यरत रहे थे।
  • अबसार ने इंजीनियरिंग की किताबों के ओड़िया अनुवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • इन्होंने कटक के रेनशॉ कॉलेज से मानविकी में स्नातक और उत्कल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी।
  • आईएफएस (भारतीय विदेश सेवा) में शामिल होने से पहले बेउरिया ने एक बैंक अधिकारी और व्याख्याता के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी थी।