शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER)-2022

  • 19 Jan 2023

18 जनवरी, 2023 को शिक्षा की वार्षिक स्थिति पर रिपोर्ट (ASER)-2022 जारी किया गया है। इसमें 6-14 वर्ष से लेकर 15-16 वर्ष आयु वर्ग तक का रिपोर्ट जारी किया गया है।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदु :

  • ASER के नवीनतम अध्ययन में भारत में कुल 19,060 गांवों का सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें 3,74,544 परिवार और तीन से 16 वर्ष की आयु के 6,99,597 बच्चे शामिल हैं।
  • एएसईआर 2022 के अनुसार सरकारी स्कूलों में नामांकन के आंकड़े बढ़े हैं, जो 2018 से 2022 के दौरान 7.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के नामांकन, जो 2018 में 97.2 प्रतिशत से 2022 में बढ़कर 98.4 प्रतिशत हो गया है।
  • वर्ष 2022 में ट्यूशन क्लास लेने वाले कक्षा 1-8 के छात्रों का प्रतिशत 30.5% है, जबकि यह आंकड़ा वर्ष 2018 में 26.4% था।
  • भारत में स्कूल न जाने वाली लड़कियों का अनुपात 2022 में अब तक के सबसे निचले स्तर दो प्रतिशत पर आ गया है। स्कूल न जाने वाली लड़कियों का कुल अनुपात 2018 में 4.1 फीसदी और 2006 में 10.3 फीसदी था।
  • समग्र गिरावट के बावजूद, तीन राज्य- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ 10 फीसदी से अधिक लड़कियों के स्कूल से बाहर होने की बात भी बताई गई है।