पार्श्व गायिका वाणी जयराम का निधन

  • 06 Feb 2023

पद्म भूषण से सम्मानित पार्श्व गायिका वाणी जयराम का 4 फ़रवरी को चेन्नई में निधन हो गया है। वह 78 वर्ष की थीं। उन्होंने 19 भारतीय भाषाओँ में गाना गाया था।

वाणी जयराम के बारे में:-

  • वाणी जयराम को 2023 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
  • वाणी ने तीन बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
  • 2012 में, दक्षिण भारतीय फिल्म संगीत में उनकी उपलब्धियों के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड - साउथ से सम्मानित किया गया।
  • उन्होंने 1980 में मीरा (1979) के लिये फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार भी जीता।