भारतीय संगीतकार रिकी केज को ग्रैमी पुरस्कार
अमरीका के लॉसएंजिल्स में 65वें वार्षिक ग्रैमी अवार्ड्स में भारतीय संगीतकार रिकी केज ने ग्रैमी पुरस्कार जीता है।रिकी तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले वे एकमात्र भारतीय हैं।
- स्टीवर्ट कॉपलैंड के साथ उनकी एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए रिकी केज को यह पुरस्कार मिला है। संगीत एल्बम डिवाइन टाइड्स ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ को समर्पित है।
- वर्ष 2022 में न्यू एज एल्बम और 2015 में विंड्स ऑफ समसारा के लिए भी रिकी को ग्रैमी पुरस्कार मिल चुका है।
- रिकी केज ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले सबसे कम उम्र के और चौथे भारतीय हैं।