आयुष्मान खुराना यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत नियुक्त

  • 20 Feb 2023

अभिनेता आयुष्मान खुराना को 18 फरवरी, 2023 को यूनिसेफ इंडिया के लिए बाल अधिकार के राष्ट्रीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

  • आयुष्मान को सितंबर 2020 में यूनिसेफ इंडिया के सेलिब्रिटी एडवोकेट के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • यूनिसेफ के राष्ट्रीय राजदूत के रूप में आयुष्मान बच्चों के अधिकारों को सुनिश्चित करने में मदद करेंगे।
  • यूनिसेफ इंडिया देश भर में बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए काम करता है।
  • भारत के साथ यूनिसेफ की साझेदारी 1949 में शुरू हुई।
  • भारत में पहला कार्यालय 1952 में नई दिल्ली में स्थापित किया गया था।
  • महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत में एक नोडल एजेंसी है।

Gk फैक्ट

यूनिसेफ : यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है, जिसे 11 दिसंबर, 1946 को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष के रूप में स्थापित किया गया था। 1953 में इसका नाम बदलकर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष कर दिया गया। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।