‘एचडी-3385’ नामक गेहूं की नई किस्म

  • 23 Feb 2023

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने गेहूं की एक नई किस्म 'एचडी-3385' विकसित की है।

  • यह मौसम में बदलाव और बढ़ती गर्मी के कारण उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।
  • यह नई किस्म जल्दी बुवाई के लिए अनुकूल है।
  • इसकी फसल को मार्च महीना समाप्त होने से पहले काटा जा सकता है।
  • आईसीएआर ने एचडी-3385 को पौध किस्मों और किसानों के अधिकार प्राधिकरण (PPVFRA) के संरक्षण के साथ पंजीकृत किया है।

Gk फैक्ट

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद :- यह एक स्वायत्त निकाय है जिसे पहले इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के नाम से जाना जाता था। आईसीएआर विश्व में कृषि अनुसंधान और शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा नेटवर्क है।

  • मुख्यालय - नई दिल्ली
  • स्थापना – 1929