संसद रत्न अवॉर्ड्स 2023

  • 23 Feb 2023

संसद के 13 सदस्यों और दो संसदीय समितियों को संसद रत्न अवॉर्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया है।

  • संसद रत्न पुरस्कार 2023 के लिए लोकसभा के 8 और राज्यसभा के 5 सांसदों को नामित किया गया है।
  • सीपीआई-एम नेता टी के रंगराजन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए नामांकित किया गया।
  • संसद रत्न पुरस्कारों की स्थापना डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित करने के लिए की गई थी।

पुरस्कार पाने वाले लोकसभा सदस्य

1. विद्युत बरन महतो (भाजपा, झारखंड)


2. डॉ. सुकांत मजूमदार (भाजपा, पश्चिम बंगाल)


3. कुलदीप राय शर्मा (कांग्रेस, अंडमान निकोबार द्वीप समूह)


4. डॉ हीना विजयकुमार गावित (भाजपा, महाराष्ट्र)


5. अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस, पश्चिम बंगाल)


6. गोपाल चिनय्या शेट्टी (भाजपा, महाराष्ट्र)


7. सुधीर गुप्ता (भाजपा, मध्य प्रदेश)


8. डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे (राकांपा, महाराष्ट्र)


पुरस्कार पाने वाले राज्यसभा सदस्य

1. डॉ. जॉन ब्रिटास (सीपीआई-एम, केरल)


2. डॉ. मनोज कुमार झा (राजद, बिहार)


3. श्रीमती फौजिया तहसीन अहमद खान (एनसीपी, महाराष्ट्र)


4. विशंभर प्रसाद निषाद (समाजवादी पार्टी, यूपी)


5. श्रीमती छाया वर्मा (कांग्रेस, छत्तीसगढ़)


पुरस्कार पाने वाले लोकसभा की संसदीय समिति

1. जयंत सिन्हा की अध्यक्षता में वित्त पर लोकसभा की संसदीय समिति

2. विजय साईं रेड्डी की अध्यक्षता में पर्यटन, परिवहन और संस्कृति पर राज्य सभा की स्थायी समिति