मलेशिया के पूर्व पीएम मुहीद्दीन यासिन भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

  • 11 Mar 2023

मलेशिया के भ्रष्टाचार-रोधी आयोग ने 9 मार्च 2023 को भ्रष्टाचार और मनी-लॉन्ड्रिंग के आरोप में पूर्व प्रधान मंत्री मुहीद्दीन यासिन को गिरफ्तार किया है।

  • मुहीद्दीन 2020 और 2021 के बीच 17 महीने के लिए मलेशिया के प्रधान मंत्री थे।
  • मुहीद्दीन मलेशिया के प्रमुख विपक्षी दल- बरसातु के अध्यक्ष हैं।
  • नवंबर 2022 के चुनाव में प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम से हारने के बाद उन्हें और उनकी पार्टी को भ्रष्टाचार की जांच का सामना करना पड़ा है।
  • मुहीदीन गिरफ्तार होने वाले मलेशिया के दूसरे पूर्व प्रधान मंत्री हैं।
  • इससे पहले पूर्व पीएम नजीब रज्जाक को भ्रष्टाचार के मामले में अगस्त 2022 में उन्हें जेल भेज दिया गया था।

मलेशिया : यह दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। इसकी राजधानी कुआलालंपुर है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और पूर्व तट पर मलय सागर है।