2023 की विश्व के महानतम स्थानों की सूची में 2 भारतीय स्थान

  • 20 Mar 2023

टाइम्स पत्रिका ने 2023 की विश्व के महानतम स्थानों की सूची में 2 भारतीय स्थानों में मयूरभंज और लद्दाख को शामिल किया गया है। लद्दाख को सूची में 31वें और मयूरभंज को 32 वें स्थान पर रखा गया है।

  • भारत के मयूरभंज और लद्दाख, जो अपने खतरे में पड़े बाघों और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए चयनित हुए हैं।
  • लद्दाख तिब्बती बौद्ध संस्कृति वाला स्थान है। यहाँ इसी वर्ष भारत ने लेह से लगभग 168 मील दक्षिण- पूर्व में हानले गाँव में अपना पहला डार्क स्काई रिजर्व भी नामित किया है।
  • हानले गांव में वर्ष में लगभग 270 साफ रातें होती हैं, जो इसे खगोलीय वैभव के लिए आदर्श बनाती हैं।
  • मयूरभंज जिला दुर्लभ बाघों और प्राचीन मंदिरों के साथ विश्व का सबसे महत्वपूर्ण और मनोरम स्थान बताया गया है।
विश्व के महानतम शीर्ष 10 स्थानों की सूची :-
1. टम्पा, संयुक्त राज्य अमेरिका
2. विल्मेट वैली, संयुक्त राज्य अमेरिका
3. रियो ग्रांडे, उतरी अमेरिका
4. टक्सन, संयुक्त राज्य अमेरिका
5. योसेमाइट राष्ट्रीय उद्यान, संयुक्त राज्य अमेरिका
6. बोझमन , संयुक्त राज्य अमेरिका
7. वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका
8. वैंकुवर, कनाडा
9.चर्चिल, कनाडा
10. डीजोन, फ्रांस

TIME मैगज़ीन:- टाइम न्यूयॉर्क शहर में स्थित एक अमेरिकी समाचार पत्रिका है। यह पहली बार 3 मार्च, 1923 को न्यूयॉर्क में ब्रिटन हैडेन और हेनरी लूस द्वारा प्रकाशित हुआ था। यह संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली साप्ताहिक समाचार पत्रिका थी।