नई दिल्ली में ‘वैदिक हेरिटेज पोर्टल’ का अनावरण

  • 24 Mar 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 23 मार्च को नई दिल्ली में ‘वैदिक हेरिटेज पोर्टल’ का अनावरण किया। 64 कलाओं पर आधारित वर्चुअल म्यूजियम “कला वैभव” का भी लोकार्पण किया गया।

  • इस पोर्टल का उद्देश्य शोधकर्ताओं को वैदिक ज्ञान परंपराओं को समझने में सहयोग करना और जनसाधारण को प्राचीन ग्रंथों की सामान्य जानकारी देना है।
  • इससे युवा पीढ़ी वेदों व उपनिषदों के ज्ञान व परंपरा को आगे बढ़ा सकेगी।
  • इसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने विकसित किया है। इसमें वेद की अधिकतम जानकारी दी जाएगी।