बंगबंधु मुजीबुर रहमान को 'फोसवाल साहित्य पुरस्कार'

  • 29 Mar 2023

26 मार्च, 2023 को फाउंडेशन ऑफ सार्क राइटर्स एंड लिटरेचर (FOSWAL) ने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को विशेष साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया।

  • मुजीबुर रहमान को उनकी त्रयी (ट्रायलोजी) "द अनफिनिश्ड मेमॉयर्स, द प्रिजन डायरीज एंड न्यू चाइना 1952" के लिए 'स्पेशल लिटरेरी अवार्ड' से सम्मानित किया है।
  • शेख मुजीबुर रहमान विश्व के उत्पीड़ित लोगों की राष्ट्रीय मुक्ति के लिए कार्य करते रहे हैं।
  • प्रशस्ति पत्र में रहमान की तुलना महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग से की गई।
  • सार्क साहित्य पुरस्कार 2001 से सार्क राइटर्स एंड लिटरेचर (FOSWAL) के फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है।
  • सार्क राइटर्स एंड लिटरेचर (FOSWAL) फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य सार्क क्षेत्र के लोगों के बीच साहित्य, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संवाद के माध्यम से शांति और समझ को बढ़ावा देना है।

शेख़ मुजीबुर रहमान:- बांग्लादेश के संस्थापक नेता एवं प्रथम राष्ट्रपति थे। उन्हें बंगलादेश का जनक कहा जाता है।

सार्क राइटर्स एंड लिटरेचर फाउंडेशन (FOSWAL) :- इसकी स्थापना 1987 में साहित्य और कला के माध्यम से सार्क (साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन) देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में की गई थी। इसके संस्थापक सदस्य भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और मालदीव सहित सार्क देशों के लेखक और कवि थे।