पूर्व क्रिकेटर सलीम दुरानी का निधन

  • 03 Apr 2023

भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सलीम दुरानी का 2 अप्रैल को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

  • वह अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले क्रिकेटर थे। उन्हें यह सम्मान वर्ष 1961 में दिया गया था।
  • दुरानी ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले और 1202 रन बनाए और 75 विकेट लिए हैं।
  • प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में दुरानी के 170 मैच में 8545 रन और 484 विकेट है।
  • 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने अहम योगदान दिया था।
  • उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया।
  • संन्यास के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा था। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'चरित्र' में काम किया था।