1 अप्रैल को ओडिशा में उत्कल दिवस

  • 03 Apr 2023

प्रति वर्ष 1 अप्रैल को ओडिशा में उत्कल दिवस मनाया जाता है। 1 अप्रैल, 2023 को ओडिशा अपना 88वां स्थापना दिवस मनाया।

  • भाषा के आधार पर 1 अप्रैल 1936 को पहले राज्य के तौर पर ओडिशा राज्य का गठन हुआ था।
  • उत्कल प्रांत ने अपने 88वें स्थापना दिवस की थीम 'उड़िया संस्कृति और विरासत का जश्न' रखा है। यह थीम ओडिशा की विशाल संस्कृति और परंपराओं पर प्रकाश डालती है।
  • वर्ष 2023 थीम का उद्देश्य वास्तुकला, मूर्तिकला, विज्ञान और दर्शन के क्षेत्र में ओडिशा के योगदान को रेखांकित करना है।
  • क्षेत्रफल के अनुसार यह देश का 8वां और जनसंख्या के अनुसार 11वां सबसे बड़ा राज्य है। ओडिशा राज्य में वर्तमान में 30 जिले हैं।
  • आदिवासियों की जनसंख्या के मामले में ओडिशा भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।
  • भारतीय संसद द्वारा 9 नवंबर 2010 को उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा रख दिया गया। ओडिशा को भगवान जगन्नाथ की भूमि भी कहा जाता है।