10 परमाणु रिएक्टरों की स्थापना को मंजूरी

  • 06 Apr 2023

5 अप्रैल 2023 को केंद्र सरकार ने 10 और न्यूक्लियर रिएक्टर स्थापित करने को मंजूरी दी है जो पांच राज्यों में लगाए जाएंगे।

  • कैगा, चुटका और गोरखपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में प्रत्येक में दो परमाणु रिएक्टर स्थापित किए जाएंगे वहीं राजस्थान के माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में चार परमाणु रिएक्टर स्थापित किए जाएंगे।
  • परमाणु रिएक्टरों की स्थापना के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को शामिल किया गया है।
  • इन रिएक्टरों को 1,05,000 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2031 तक उत्तरोत्तर 'बेड़ा मोड' में स्थापित करने की योजना है।
  • परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने के लिए सरकार ने 2015 में परमाणु ऊर्जा अधिनियम में संशोधन किया है।
  • वर्तमान में 6780 मेगावाट बिजली का उत्पादन देश में एटॉमिक पावर प्लांट से हो रहा है और इस क्षमता को 22480 मेगावाट तक ले जाने की है।
  • वैश्विक स्तर पर अमेरिका(91.5 GW), फ्रांस (61.3 GW), चीन (50.8 GW), जापान( 31.7 GW) और रूस( 29.6 GW) गीगवाट में एटॉमिक पावर प्लांट से बिजली पैदा की जा रही है।