'गज उत्सव-2023'

  • 08 Apr 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 7 अप्रैल को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दो दिवसीय 'गज उत्सव-2023' का उद्घाटन किया।

  • गज उत्सव हाथियों के संरक्षण और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित एक वार्षिक उत्सव है।
  • यह राज्य में बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष की ओर ध्यान आकर्षित करने और समाधान खोजने के लिए वन और पर्यटन विभागों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।
  • यह प्रोजेक्ट एलीफेंट के 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
  • असम देश में कर्नाटक के बाद हाथियों की दूसरी सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है।
  • यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल होने के कारण काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान गज उत्सव के लिए एक आदर्श स्थान है।

प्रोजेक्ट एलीफेंट :- भारत सरकार ने हाथियों, उनके प्रवास मार्गों एवं प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिये वर्ष 1992 में प्रोजेक्ट एलिफेंट की शुरुआत की थी।