विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत: संयुक्त राष्ट्र

  • 20 Apr 2023

संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार विश्व में सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश भारत बन गया है, भारत की जनसँख्या 142.86 करोड़ पहुच चुकी है।

  • नवीनतम आंकड़ों के साथ, चीन अब 142.57 करोड़ लोगों के साथ दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश बन गया है।
  • UNFPA की स्टेट ऑफ़ द वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट (SWOP) 2023 के अनुसार, भारत की लगभग 25 प्रतिशत जनसंख्या 0-14 वर्ष के आयु वर्ग में है।
  • 10 से 19 आयु वर्ग में 18 प्रतिशत, 10 से 24 आयु वर्ग में 26 प्रतिशत है, 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग में 68 प्रतिशत और 65 वर्ष से ऊपर 7 प्रतिशत जनसँख्या है।
  • केरल और पंजाब में एक उम्रदराज जनसंख्या है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में एक युवा जनसंख्या है।
  • यूएन डेटा के अनुसार, विश्व की आबादी मध्य-2023 तक 8.045 अरब तक पहुंच जाएगी।