मिगुएल डियाज-कैनेल दूसरे कार्यकाल के लिए क्यूबा के राष्ट्रपति

  • 22 Apr 2023

मिगुएल डियाज़-कैनल को 19 अप्रैल, 2023 को पीपुल्स पावर की नेशनल असेंबली द्वारा दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए क्यूबा गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया है।

  • सल्वाडोर वाल्डेस मेसा को भी उपराष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया है।
  • डियाज़-कैनल को 97.66% वोट मिले, जबकि वाल्डेस मेसा को 93.4% वोट मिले।
  • सदन के कुल 462 सदस्यों में से 459 ने डियास-कानेल के कार्यकाल को और पांच साल के लिए बढ़ाने के पक्ष में वोट किया।
  • जुआन एस्टेबन लाजो हर्नांडेज़, एना मारिया मारी मचाडो और होमेरो अकोस्टा अल्वारेज़ को क्रमशः नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के रूप में फिर से चुना गया।