बांग्लादेश में तीन नई परियोजनाओं के लिए विश्व बैंक द्वारा ऋण की मंजूरी

  • 29 Apr 2023

विश्व बैंक ने 28 अप्रैल, 2023 को बांग्लादेश में तीन नई परियोजनाओं के लिए 1.25 बिलियन डालर के वित्तपोषण को मंजूरी दी। इससे वर्ष 2031 तक बांग्लादेश को उच्च-मध्यम-आय वर्ग वाला देश बनने का लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

  • यह ऋण पोषण, उद्यमिता और लचीलापन के लिए कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर 'पार्टनर' नामक कार्यक्रम के लिए 500 मिलियन डॉलर प्रदान करेगा।
  • हरित और जलवायु अनुकूल विकास के लिए 500 मिलियन डॉलर ऋण के रूप में दिए जाएंगे।
  • सूक्ष्म उद्यम क्षेत्र को अधिक गतिशील, कम प्रदूषणकारी, संसाधन-कुशल और जलवायु अनुकूल विकास के लिए माइक्रोएंटरप्राइज पर एक परियोजना के लिए 250 मिलियन डॉलर की मंजूरी दी गई है।
  • इससे बांग्लादेश को उच्च और सतत वृद्धि प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में भी विशेष रूप से मदद मिलेगी।