पी कृष्णा भट भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के प्रशासक नियुक्त

  • 06 May 2023

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व जज पी कृष्णा भट को तुरंत प्रभाव से भारतीय बास्केटबॉल महासंघ का प्रशासक नियुक्त किया। न्यायाधीश पुरूषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि प्रशासक बीएफआई के चुनाव होने तक पद पर बने रहेंगे।

  • न्यायाधीश ने प्रशासक को खेल कोड के अनुरूप चुनावी प्रक्रिया जल्दी समाप्त करने के निर्देश भी दिये।
  • न्यायालय ने बीएफआई के पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर कई याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया।