यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शान्तिनिकेतन को शामिल किया जायेगा

  • 12 May 2023

यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र ने शांतिनिकेतन, भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित सांस्कृतिक स्थल को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की सिफारिश की है।

  • यह सिफारिश फ्रांस स्थित अंतर्राष्ट्रीय सरकारी अनुसंधान संगठन इंटरनेशनल काउंसिल ऑन मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स (आईसीओएमओएस) ने की है।
  • आईसीओएमओएस यूनेस्को विश्व धरोहर केंद्र के एक सलाहकार संगठन है, जिसमें विशेषज्ञ, स्थानीय अधिकारियों, विरासत संगठनों और कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
  • सितंबर 2023 में रियाद, सऊदी अरब में विश्व धरोहर समिति की बैठक में स्थल को औपचारिक रूप से विश्व धरोहर सूची में अंकित किये जाने की संभावना है।
  • नोबेल पुरस्कार विजेता कवि रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित शांतिनिकेतन में संचालित विश्वविद्यालय विश्व भारती, यह सम्मान प्राप्त करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय होगा।

शांतिनिकेतन :- शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक सांस्कृतिक स्थल है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह मूल रूप से रवींद्रनाथ टैगोर के पिता, देबेंद्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित एक आश्रम था, और बाद में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा एक विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया गया था।