भारत के रक्षा निर्यात में 2014 से 23 गुना बढोत्‍तरी

  • 01 Jun 2023

भारत के रक्षा निर्यात ने करीब 23 गुना की वृद्धि दर्ज की है। भारत का रक्षा निर्यात 2013-14 में 686 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में लगभग 16 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

  • भारत से 85 से अधिक देशों को रक्षा सामग्री का निर्यात किया जा रहा है और 100 कंपनियां रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रही हैं।
  • सरकार ने पिछले नौ वर्षों में रक्षा निर्यात का बढावा देने के लिए अनेक नीतिगत उपाय किए हैं।
  • आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत किये गए उपायों से देश में रक्षा उपकरणों के डिजाइन, विकास और विनिर्माण को उल्लेखनीय बढ़ावा मिला है।
  • वर्ष 2026 तक 40,000 करोड़ रुपए के रक्षा उपकरणों का निर्यात करना लक्ष्य है।
  • विदेशी स्रोतों से रक्षा खरीद पर खर्च 2018-19 में कुल व्यय के 46 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2022 दिसंबर में 36 प्रतिशत से अधिक हो गया है।