एडगर रिंकेविक्स लातविया के नए राष्ट्रपति


लातविया की संसद ने 31 मई, 2023 को विदेश मंत्री एडगर रिंकेविक्स को नए राष्ट्रपति के रूप में चुना है। वर्ष 2019 से लातविया के राष्ट्रपति एगिल्स लेवित्स ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

  • 100 सीटों वाली साइमा विधायिका ने 2011 से रिंकेविक्स को 4 वर्ष के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में चुना।
  • रिंकेविक्स ने 52 वोट प्राप्त किए, जो चुनाव जीतने के लिए आवश्यक मत से एक मत अधिक थे।
  • एडगर रिंकेविक्स बाल्टिक देशों में पहले खुले तौर पर समलैंगिक राष्ट्रपति होंगे ।
  • एडगर रिंकेविक्स ने पहले रक्षा मंत्रालय में राज्य सचिव जैसे पदों पर काम किया है और 1990 के दशक में लातवियाई रेडियो के साथ एक पत्रकार के रूप में काम किया है।

लातविया: - यह एक बाल्टिक देश है, जिसके पूर्व में रूस, उत्तर में एस्टोनिया और दक्षिण में लिथुआनिया की सीमाएँ पर अवस्थित है। लातविया 2004 से नाटो और यूरोपीय संघ का सदस्य रहा है। इसका कुल क्षेत्रफल 64,589 वर्ग किमी है।