डेनिस फ्रांसिस यूएनजीए के 78वें अध्यक्ष चुने गए

  • 05 Jun 2023

त्रिनिदाद और टोबैगो के राजदूत डेनिस फ्रांसिस को 1 जून, 2023 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना गया। फ्रांसिस हंगरी के सिसाबा कोरोसी की जगह लेंगे।

  • संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने डेनिस फ्रांसिस को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78 वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) :- यूएनजीए की स्थापना 1945 में संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के तहत हुई थी और इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है। यह संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है और संगठन के मुख्य नीति-निर्माण अंग के रूप में कार्य करता है। संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में से प्रत्येक के पास एक समान वोट है।