भारतीय मूल की प्रोफेसर जोइता गुप्ता को ‘डच नोबेल पुरस्कार’

  • 08 Jun 2023

भारतीय मूल की प्रोफेसर जोइता गुप्ता को प्रतिष्ठित स्पिनोजा पुरस्कार के लिए नामित किया गया है, इस पुरस्कार को ‘डच नोबेल पुरस्कार’ के नाम से भी जाना जाता है। नीदरलैंड अनुसंधान परिषद ने 7 जून, 2023 को इन पुरस्कारों की घोषणा की।

  • जोयीता गुप्ता को न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया पर केंद्रित उनके वैज्ञानिक कार्य के लिए डच विज्ञान में सर्वोच्च सम्मान स्पिनोजा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • जोइता गुप्ता को आधिकारिक रूप से यह पुरस्कार इसके लिए चुने गए एक अन्य वैज्ञानिक टोबी कियर्स के साथ 4 अक्टूबर, 2023 को प्रदान किया जाएगा।
  • जोइता गुप्ता एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में सतत और पर्यावरण एवं विकास की संकाय प्राध्यापक हैं।
  • टोबी कियर्स एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में म्यूचुअलिस्टिक इंटरैक्शन के प्रोफेसर हैं।
  • जोइता गुप्ता को पुरस्कार के रूप में वैज्ञानिक अनुसंधान पर खर्च करने के लिए 1.5 मिलियन यूरो प्रदान किए जाएंगे।