डीडी इंडिया और आकाशवाणी सबसे अधिक विश्‍वसनीय इलेक्‍ट्रोनिक मीडिया संगठन

  • 16 Jun 2023

रॉयटर्स इंस्टीट्यूट की डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2023 के अनुसार डीडी इंडिया और आकाशवाणी को भारत के सबसे अधिक विश्वसनीय इलेक्ट्रोनिक मीडिया संगठन माना गया है।

  • रिपोर्ट का उद्देश्य समाचार की बदलती गतिशीलता, समाचार पर डिजिटल प्रौद्योगिकियों के प्रभाव और डिजिटल युग में समाचार संगठनों की उभरती भूमिका की जांच करना है।
  • समाचार की विश्वसनीयता में तीन प्रतिशत की गिरावट के बावजूद डीडी इंडिया और आकाशवाणी अपनी विश्वसनीयता के उच्च स्तर को बनाए रखा है।
  • यह मान्यता उस विश्वसनीयता को दर्शाती है जिसे इन सार्वजनिक प्रसारकों ने दर्शकों के बीच स्थापित किया है।

रॉयटर्स इंस्टीट्यूट की डिजिटल न्यूज रिपोर्ट :- रॉयटर्स इंस्टीट्यूट की डिजिटल समाचार रिपोर्ट एक वार्षिक प्रकाशन है। यह विश्व भर में डिजिटल समाचार के विकसित परिदृश्य में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। यह इस बात पर नज़र रखता है कि विभिन्न देशों में समाचारों का उपभोग कैसे किया जाता है।