सात्‍विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने इं‍डोनेशिया ओपन बैडमिंटन जीता

  • 19 Jun 2023

भारत के सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18 जून, 2023 को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।

  • फाइनल में सात्विक और चिराग की जोडी ने मलेशिया के एरोन चिया और वूई यिक सोह की विश्व चैंपियन जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराया।
  • सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन 2023 बैडमिंटन में भारत का पहला बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 खिताब जीता है।
  • सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पुरुषों की युगल रैंकिंग में छठे नंबर की जोड़ी हैं।