गीता प्रेस, गोरखपुर को 2021 के लिए गांधी शांति पुरस्कार

  • 19 Jun 2023

वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस, गोरखपुर को प्रदान किया जाएगा। गीता प्रेस को यह पुरस्कार सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

  • प्रधान मंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी ने सर्वसम्मति से गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया।
  • भारत के प्रधान मंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता और दो प्रतिष्ठित सदस्यों की एक जूरी पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लेते हैं।
  • गांधी शांति पुरस्कार प्रतिवर्ष एक व्यक्ति/संगठन को प्रदान किया जाता है।
  • गीता प्रेस, वर्ष 1923 में स्थापित विश्व के सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक है।
  • गीता प्रेस ने 14 भाषाओं में 41 करोड़ से अधिक पुस्तकें प्रकाशित की हैं, जिनमें 16 करोड़ से अधिक श्रीमद भगवद गीता शामिल हैं।
गांधी शांति पुरस्कार :- यह पुरस्कार सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिवर्तन लाने के लिए अहिंसा के गांधीवादी सिद्धांत को दर्शाता है। गांधी शांति पुरस्कार महात्मा गांधी के की 125 वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 1995 में शुरू किया गया था।