वैश्विक लैंगिक रिपोर्ट-2023

  • 23 Jun 2023

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक लैंगिक अंतर रिपोर्ट- 2023 के अनुसार, भारत लैंगिक समानता के मामले में 146 देशों में से 127वें स्थान पर है। रिपोर्ट के 2022 संस्करण में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने भारत को 135वें स्थान पर रखा था।

  • पिछले संस्करण के बाद से भारत में 1.4 प्रतिशत अंकों और 8 पदों का सुधार हुआ है, जो 2020 के समता स्तर की ओर आंशिक सुधार को दर्शाता है।
  • आइसलैंड लगातार 14वें वर्ष विश्व में सबसे ज्यादा लैंगिक समानता वाला देश है और 90 फीसदी से ज्यादा लैंगिक अंतर को बंद करने वाला इकलौता देश है।
  • सूचकांक में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को 142वें, बांग्लादेश को 59वें, चीन को 107वें, नेपाल को 116वें, श्रीलंका को 115वें और भूटान को 103वें स्थान पर रखा गया है।