उज्जल भुइयां एवं एस. वेंकटनारायण भट्टी सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

  • 13 Jul 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना के मुख्य न्यायाधीश उज्जल भुइयां और केरल के मुख्य न्यायाधीश एस. वेंकटनारायण भट्टी को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

  • केंद्र ने 12 जुलाई,2023 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां और एसवी भट्टी की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की।
  • वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में कुल 30 न्यायाधीश हैं। दो नए जजों की नियुक्ति के बाद यह संख्या 32 हो जाएगी।